फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   115 crores spent, connections not made till date

115 करोड़ खर्च, आज तक नहीं हुए कनेक्शन

Mon, 20 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
115 crores spent, connections not made till date
115 करोड़ खर्च, आज तक नहीं हुए कनेक्शन
विज्ञापन

बिजनौर। नगर में करीब 115 करोड़ की लागत से सीवर लाइन कई साल पहले बिछा दी गई, लेकिन आज तक लोगों के घरों के सीवर कनेक्शन नहीं हो पाए हैं। यह केवल घरों के पानी के ड्रेनेज के काम आ रही है। वहीं, ट्रीटमेंट प्लांट भी केवल नालों के पानी को साफ करने के काम आ रहा है। जल निगम के अधिकारी कनेक्शन के लिए बजट न मिलने को कारण बता रहे हैं। सीवर लाइन से घरों के कनेक्शन करने के लिए करीब 28 करोड़ का बजट मांगा गया था।
बिजनौर शहर में करीब 2011-12 में सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया था। इसका शुरूआती बजट करीब 115 करोड़ रुपये बताया गया था। सालों इस सीवर लाइन को शहर के हर मोहल्ले में डालने में लगे। इसके साथ ही बिजनौर में हेमराज कॉलोनी रोड पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। इसका काम 2012 में शुरू किया गया था और 2018 में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया। इस प्लांट की पानी साफ करने की क्षमता 24 मीट्रिक लीटर प्रतिदिन है। 2018 में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में शहर के नालों का पानी साफ करना शुरू कर दिया था। तब घरों के कनेक्शन सीवर लाइन से करने के लिए जल निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजकर 28 करोड़ रुपये मांगे थे। इस पैसे से 12 हजार घरों के कनेक्शन सीवर लाइन से होने हैं।
विज्ञापन

प्रस्ताव भेजने के दो साल बाद भी बजट नहीं मिलने से कनेक्शन अधर में लटके हुए हैं। बजट जारी न होने से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट केवल नगर पालिका के 12 नालों का पानी साफ करने का ही काम कर रहा है। हालांकि बिजनौर नगर पालिका का अब सीमा विस्तार हुआ है। इससे आबादी के आधार पर शासन द्वारा कनेक्शन का बजट जल्द मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता भरत सिंह के अनुसार निगम ने अनुसार प्रस्ताव दो साल पहले भेजा गया था और 28 करोड़ का बजट मांगा गया था। बजट मिलते ही कनेक्शन का काम शुरू हो जाएगा और घरों के कनेक्शन सीवर लाइन से हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed