फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रास्ते में गुलदार को देख किसान चारे की गड्डी को फेंक जान बचाकर भागा, बेहोश

रास्ते में गुलदार को देख किसान चारे की गड्डी को फेंक जान बचाकर भागा, बेहोश

Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
रास्ते में गुलदार को देख किसान चारे की गड्डी को फेंक जान बचाकर भागा, बेहोश
रास्ते में गुलदार को देख किसान भागा, बेहोश
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव खैरुल्लापुर में गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन निगम से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।

गांव के हरप्रीत सिंह लाडी ने बताया कि वह सोमवार देर शाम घर के समीप खेत से चारा काटने गया था। चारे की गड्डी सिर पर रखकर चला तो रास्ते में गुलदार दिख गया। गुलदार हरप्रीत को देखकर गुर्राने लगा तो वह चारे की गड्डी को फेंककर हरप्रीत भाग निकला। दहशत में वह जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। हरप्रीत सिंह को काफी देर के बाद होश आया। ग्रामीण उसकी चीख सुनकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर दौड़े। खेत पर पहुंचे तो गुलदार वहीं खड़ा गुर्रा रहा था। इस पर लोगों ने उसे भगाया और वन निगम को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण लक्ष्मण, करतार, अवतार, अर्जुन, गोपाल, सुखदेव का कहना है कि गुलदार कई दिन से लगातार खेतों व घरों के आसपास घूमता नजर आ रहा है। इसके चलते ग्रामीण अकेले खेतों में जाने से घबराने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन निगम से गुलदार को पकड़वाकर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। उधर, वन दरोगा श्याम लाल यादव का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed