{"_id":"59481eaa4f1c1bca4f8b45a2","slug":"11497898666-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में निगरानी के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
प्रशासन अब माध्यमिक विद्यालयों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। शैक्षिक व्यवस्था पर निगरानी के लिए विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक नही होने पर विद्यालय के लिए खिलाफ कार्रवाई होगी। सत्यापन के लिए डीएम की जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम छापेमारी करेंगी। डीआईओएस ने इस बारे में निर्देश विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी कर दिए हैं।
डीआईओएस एके दूबे के अनुसार, विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। इस बारे में शासन के दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए है। विद्यालयों को जुलाई के प्रथम सप्ताह में नियमित शिक्षण कार्य शुरू करना जरूरी है। शासन के शैक्षिक पंचाग 2017-18 के अनुसार, कार्ययोजना एवं समय सारिणी पहले ही तैयार करने की हिदायत दी गई है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन अनिवार्य रूप से लगवाने के साथ-साथ स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया है।
डीएम ने प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों और माध्यमिक विद्यालयों में योजना पर निगरानी करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन समय से करना होगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि वे हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले पांच-पांच छात्रों के नामों की सूची पूर्ण विवरण समेत 20 जून तक डीआईओएस कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। निर्देशों के अनुपालन में कोताही बरतने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई होगी।