{"_id":"5ccc8f0bbdec22075e0758ed","slug":"111556909835-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद अस्पताल में बेटा मिला मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद अस्पताल में बेटा मिला मृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद अस्पताल में बेटा मिला मृत
शेरकोट। गांव महमदाबाद निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
गांव महमदाबाद निवासी करन सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया की उसका 18 वर्षीय पुत्र सोहित को गांव का ही अरुण पुत्र राजकुमार किसी फैक्टरी में कार्य कराने को लेकर एक माह पूर्व अपने साथ फरीदाबाद ले गया था। एक मई 2019 की शाम पुत्र सोहित का फोन आया। उसने बताया कि वह 8 दिन पूर्व जल गया है। साथ के युवक आग में झुलसने की सूचना घर पर देने से मना कर रहे हैं। चोरी से घर पर सूचना दे रहा हूं। मुझे बचा लो... कहकर सोहित ने फोन काट दिया। तभी पिता ने अपने पुत्र की बात सुनने के बाद गांव के ही अरुण को फोन किया, तो उसने बताया कि आपका लड़का सही है। मैं इसे कल लेकर आ रहा हूं। अगले दिन 2 मई को अरुण ने फोन कर परिजनों को बताया कि वो नूरपुर पहुंच गया है। जब में नूरपुर पहुंचा तो उसने बताया कि सोहित की तबीयत खराब है। उसे मैं मुरादाबाद ले आया हूं। जब सोहित के पिता अरुण के बताए अस्पताल पर पहुंचे तो उन्होंने अपने पुत्र को मृत पाया। बेटे के शव को देख पिता का कलेजा भर आया। पिता बेटे के शव को लेकर घर चला आया। घर पहुंचने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में प्रदर्शन कर तहरीर देकर घटना में निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद से अरुण गांव से फरार है। वहीं, थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।