{"_id":"5bccc576bdec2269ba10be32","slug":"111540146550-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम का मंदिर अवश्य बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम का मंदिर अवश्य बनेगा
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राम मंदिर के लिए एकजुट हो हिंदू समाज’
नगीना। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अरविंद ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अवश्य बनेगा। उन्होंने इसके लिए हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। रविवार को महाराजा अग्रसेन विद्यालय में आयोजित बैठक में विहिप नेता ने कहा कि धर्मांतरण कराने का प्रयास करने वाले लोगों और संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगराध्यक्ष मोहित गोयल ने नगर कमेटी की घोषणा भी की। पालिका सदस्य संजीव दत्त शर्मा उर्फ गोपाल शर्मा को उपाध्यक्ष, नवीन कुमार को मंत्री, राहुल गौड़ को सहमंत्री, मनोज विश्नोई को संरक्षक बनाया गया। शाकंभरी देवी को मातृशक्ति संगठन का नगर संयोजक, सिद्धार्थ विश्नोई को सेवा प्रमुख मनोनीत किया गया।