{"_id":"5ba7dd0c867a557f5929a17a","slug":"111537727756-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदनगली में मिला डेंगू आशंकित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदनगली में मिला डेंगू आशंकित मरीज
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सैदनागली (अमरोहा)। कस्बे में डेंगू आशंकित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। मरीज को करीब एक सप्ताह से बुखार की शिकायत थी। जांच में मरीज की प्लेटलेट्स तीस हजार तक पहुंच गई है। स्थानीय डाक्टरों ने डेंगू की आशंका जताई है। जिसे लेकर कस्बावासियों में दहशत व्याप्त है।
कस्बे के पंचायत भवन के निकट रहने वाले मजदूर एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। अपना इलाज वह कस्बे के निजी चिकित्सकों से करा रहे हैं। दो दिन से उनको जब ज्यादा कमजोरी महसूस हुई तो एक निजी चिकित्सक ने पैथोलॉजी लैब में उनके खून की जांच कराई। जांच में मरीज की प्लेटलेट्स 30 हजार के करीब रह गई थी। चिकित्सक ने डेंगू की आशंका जताई। जिससे लोगों में भय व्याप्त है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे बेखबर बना हुआ है। जबकि गांवों में बुखार फैला हुआ है। वहीं एक सप्ताह पूर्व गांव में बुखार से एक छात्रा की मौत हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं चेता। जबकि गांव में घर-घर बुखार के मरीज हैं।