फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बीईओ व शिक्षक आमने सामने, बढ़ी रार

बीईओ व शिक्षक आमने सामने, बढ़ी रार

Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बीईओ व शिक्षक आमने सामने, बढ़ी रार
बीईओ और शिक्षक आए आमने सामने
विज्ञापन

नूरपुर। खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों के बीच रार बढ़ती जा रही है। शिक्षकों ने बीईओ और लिपिक के खिलाफ चौथे दिन भी धरना दिया। धरने पर बेसिक शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस बीच शिक्षकों ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है।

उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ व लिपिक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए हैं। शिक्षकों से की गई अवैध वसूली की रकम वापस कराने की मांग को लेकर बीईओ कार्यालय पर शिक्षकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक स्कूलों में अवकाश होने के बाद धरने पर बैठ रहे हैं। वसूली गई रकम को तत्काल वापस कराने की मांग की गई है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो संघ आंदोलन को तेज करेगा। नव नियुक्त शिक्षकों से सर्विस बुक बनवाने व कार्यभार ग्रहण कराने के नाम पर 2000 से 3000 तक की वसूली की गई है। ब्लॉक अध्यक्ष हितेश कुमार और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष यशवीर सिंह ने शिक्षकों से आंदोलन में सहयोग करने को कहा है। वहीं, धरने के चौथे दिन भी शिक्षा विभाग का कोई अफसर नहीं पहुंचा। और न ही शिक्षकों से कोई वार्ता की गई। इससे शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सुधीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरने पर जिला प्रवक्ता अंगजीत सिंह, असीम चौहान, भूपेंद्र चौहान, लवि कुमार, नीरज राणा, पुष्प लता, नरेंद्र, पीतांबर, यशपाल सिंह, रुबीना परवीन सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed