{"_id":"5b898fc242c792463c0512d3","slug":"111535741890-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से महिला की मौत
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिरने से महिला की मौत
हीमपुर दीपा। मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव टूंगरी निवासी धर्मवीर कश्यप की पत्नी लल्ली (45) शुक्रवार सुबह गांव में ही स्थित डेयरी से दूध लेने गई थी। वापस लौटते समय नसीरुद्दीन के घर के पास पहुंची तो नसीरूद्दीन की कच्ची दीवार महिला के ऊपर गिर गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव के लोगों ने बमुश्किल महिला को दीवार के मलबे से बाहर निकाला। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन महिला का बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। महिला अपने पीछे पति, तीन पुत्रों एवं एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ गई।