फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टूट रहा 27 दिनों की तरावीह का सिलसिला

टूट रहा 27 दिनों की तरावीह का सिलसिला

Mon, 28 May 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
टूट रहा 27 दिनों की तरावीह का सिलसिला
अमरोहा। अब इसे भाग दौड़ भरी जिंदगी का असर कहें या कारोबार की मजबूरी.. माह-ए-रमजान में 27 दिनों की नमाज-ए-तरावीह का सिलसिला टूटने लगा है। नमाज-ए-तरावीह पांच, सात, दस और पंद्रह दिनों में सिमटने लगी है। शहर की गिनी चुनी मस्जिदों में ही 27 दिन तरावीह पढ़ी जाती है।
विज्ञापन

बाजार और कारोबार का असर अब माह-ए-रमजान पर भी दिखने लगा है। मुकद्दस रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। इस अशरे का अभी एक दिन ही गुजरा है। लेकिन कुछ मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह पूरी भी हो गई है। इन मस्जिदों में सात और दस दिनों में ही कुरान मुकम्मल हो गया। अब इन मस्जिदों में छोटी तरावीह पढ़ी जा रही है। वहीं इक्कीस रमजान तक शहर की अधिकांश मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह पूरी हो चुकी होगी। यहां पंद्रह और बीस दिनों की नमाज-ए-तरावीह पढ़ी जा रही है। शहर की कुछ ही मस्जिदों में 27 दिनों की तरावीह पढ़ी जा रही है। मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम के मोहतमिम मौलाना तय्यब कादिरी नईमी ने बताया कि कम दिनों की तरावीह का रिवाज बनता जा रहा है, जो बेहतर नहीं है। मुकद्दस रमजान में पूरे महीने नमाज और तरावीह का एहतिमाम करना चाहिए। कुरान-ए-पाक ऐसे पढ़ने चाहिए कि सुनने वाला समझ सके। माह-ए-रमजान का एक-एक लम्हा कीमती है। इसे पूरी शिद्दत के साथ इबादत में गुजारना चाहिए। पूरे महीने तरावीह की नमाज पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन

रमजान के चांद से ईद के चांद तक होती है तरावीह
अमरोहा। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह शुरू हो जाती है। ये सिलसिला ईद का चांद दिखने के साथ टूटता है। पूरे मुकद्दस महीने में नमाज-ए-तरावीह में कुरान सुनना चाहिए। शहर की मस्जिदों में तरावीह शुरू तो एक साथ होती है लेकिन मुकम्मल अलग-अलग दिनों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed