फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत कर्मियों ने स्वयं को कमरे में बंद कर बचाई जान

विद्युत कर्मियों ने स्वयं को कमरे में बंद कर बचाई जान

Sun, 20 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों ने स्वयं को कमरे में बंद कर बचाई जान
नजीबाबाद। बिजली संकट से जूझ रहे गांव सौपुरी के ग्रामीणों ने साहनपुर बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों के हमले से बचने के लिए बिजलीघर के एसएसओ और अन्य कर्मचारियों ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। एसएसओ ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुई हंगामा कर रहे कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात गांव सौपुरी के कई ग्रामीण साहनपुर स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए कुछ देर विद्युत आपूर्ति बंद करने (शटडाउन) देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि तकनीकी खराबी आने से गांव में बिजली संकट है। भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं। एसएसओ रामअवतार शर्मा ने बिना लाइनमैन की मौजूदगी के शटडाउन देने से मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बात पर लोग भड़क गए। और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उग्र होते ग्रामीणों को देखकर एसएसओ और अन्य ग्रामीणों ने स्वयं को बिजलीघर के एक कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीओ विकास कुमार मौके पर पहुंच गए। एसएसओ का कहना है कि ग्रामीणों ने एसडीओ के साथ भी अभद्रता की और दरवाजा तोड़कर विद्युत कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। मगर विद्युत कर्मचारी उनके हाथ नहीं लगे। काफी देर हंगाम कर ग्रामीणों के लौट जाने पर विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसडीओ विकास कुमार एवं एसएसओ रामअवतार शर्मा ने थाने पहुंचकर प्रकरण की तहरीर पुलिस को सौंपी। तहरीर में जोगेंद्र नाम के एक व्यक्ति को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों द्वारा बिजलीघर पर हंगामा करने, विद्युत अधिकारियों-कर्मचारियों से अभद्रता करने, जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया गया। एसएसओ ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed