फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बार काउन्सिल चुनाव में पहले दिन पड़े 981 वोट

बार काउन्सिल चुनाव में पहले दिन पड़े 981 वोट

Tue, 27 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बार काउन्सिल चुनाव में  पहले दिन पड़े 981 वोट
बिजनौर। उप्र बार काउंसिल के चुनाव में मंगलवार को 981 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान 28 मार्च को भी होगा।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी डीजीसी अजय अग्रवाल के अनुसार जिले के 2244 अधिवक्ताओं को उप्र बार काउंसिल में मतदान का अधिकार है। उन्होंने बताया कि मतदान के पहले दिन 981 मत पड़े। मतदान के प्रति अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मतदान जजी स्थित बार हाल में हो रहा है। मतदान के लिए चांदपुर, नजीबाबाद व नगीना के मतदाताओं की दोपहर के बाद लंबी लाइन लग गई। स्थानीय प्रत्याशी बलवंत सिंह के अलावा मुरादाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जनपदों से प्रत्याशियों ने भी अपने कैंप लगाए हैं। स्थानीय प्रत्याशी बलवंत सिंह के कैंप में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। पीठासीन अधिकारी डीजीसी अजय अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को भी अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे तथा मतदान के लिए बार काउंसिल द्वार प्रदत्त परिचय पत्र ही मान्य है। बिना परिचय पत्र के मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बार काउंसिल के चुनाव में 298 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूरे उप्र से बार काउंसिल के लिए 25 सदस्यों को चुना जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed