{"_id":"5ab6a4824f1c1bbf088b70ae","slug":"111521919106-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों ने झटके गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉंज मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों ने झटके गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉंज मेडल
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले के होनहार पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में धमाल मचाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन पहलवानों ने सोना, चांदी और ब्रॉंज मेडल जीतकर स्टेट लेबल पर बिजनौर जनपद का नाम चमकाया है। प्रतियोगिता में तीन पहलवानों ने गोल्ड, तीन ने सिल्वर तथा चार ने ब्रॉंज मेडल प्राप्त किये हैं। इन पहलवानों की उपलब्धि से परिजनों और अन्य शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती कोच धर्मदेव भाटी के अनुसार मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में 22 से 24 मार्च तक हुई राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में तीन ने गोल्ड, तीन ने सिल्वर तथा चार ने ब्रॉंज ने मेडल पर कब्जा किया है। भाटी के मुताबिक 61 किलोग्राम भार वर्ग में गढ़ीबान निवासी प्रेमराज सिंह, 79 किलोग्राम भार वर्ग में ग्राम फतेहपुरगढ़ी निवासी प्रिंस कुमार और गांव पौदा निवासी अनुभव ने 87 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता हैं। इसके अलावा 86 किलोग्राम भार वर्ग में वासु कुमार निवासी ग्राम तीबड़ी, 125 किलोग्राम भार वर्ग में गांव लक्खूवाला के प्रियांशु, महिला वर्ग 50 किलोग्राम भार वर्ग में ग्राम अभिपुरा की रिवानी ने सिल्वर पर कब्जा किया। ब्रॉंज जीतने वालों में 65 किलोग्राम भार वर्ग में गांव नरोल्लोपुर निवासी रफजील, ग्रीको रोमन स्टाइल 63 किलोग्राम भार वर्ग में मंडोरा जट निवासी शुभम, 67 किलोग्राम भार वर्ग में सुंगरपुर बेहड़ा के सुमित तथा 62 किलोग्राम भार वर्ग में महिला कुश्ती में बिजनौर की सोरैया शामिल हैं। इन पहलवानों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपने कोच धर्मदेव भाटी को दिया है।