{"_id":"59bec5b84f1c1b1d688b52a5","slug":"111505674680-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजपाईयों ने पीएम का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाजपाईयों ने पीएम का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता संदेश दिवस के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता संदेश दिवस के रूप में मनाया। भाजपाइयों ने हाथ में झाडू लेकर कई प्रमुख स्थानों पर सफाई की।
रविदासनगर में डीएम जगतराज, सांसद भारतेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम, एसडीएम सत्येंद्र कुमार, ईओ इंद्रपाल सिंह ने पौधारोपण किया। भाजपा नेता दीपक गर्ग मोनू, संजय त्यागी, नरेंद्र पहलवान, मिथुन पंवार, दुष्यंत सिंह, अंकुर बालियान, रूपेंद्र राठी आदि मौजूद रहे। नरेंद्र मोदी टीम महिला मोर्चा ने पौधारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने तथा भारत को विश्व गुरु बनाने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभ्रा पाठक, दीपा शर्मा, अंशु राणा, कमलेश शर्मा, मुकेश राजपूत, शरद पाठक, श्रवण सैनी आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, हरजिंदर कौर, डॉ. नवनीत गर्ग, राममोहन अग्रवाल, मानव सचदेवा, सतीश राजपूत, लकी चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
हल्दौर में नहटौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओम कुमार ने ब्लाक कार्यालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इसके बाद वह नगरपालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां केक काटा गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मेन मार्केट सड़क पर झाडू लगाकर सफाई का संदेश दिया। इस मौके पर ईओ अभिषेक कुमार सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, भाजपा नगराध्यक्ष दर्पण रावल, अनिल सिंह, मुकेंद्र त्यागी, उमेश प्रताप सिंह, हंसराज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चांदपुर में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक, नेहरू चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इसमें नगर अध्यक्ष पल्लव अग्रवाल, जिला मंत्री मनोज कुमार, अशोक कुमार नेताजी, विधायक पति हरिराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, मनोज शर्मा, प्रमोद सूर्या, राहुल गर्ग, सुरेश सैलानी, पुखराज सैनी, ओमपाल सिंह, मोहम्मद नौमान, प्रहलाद जोशी आदि मौजूद रहे।
नींदडू़ के गांव मटौरामान में प्रधान मोहम्मद फैयाज, ग्राम पंचायत अधिकारी अंतरिक्ष कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। गांधी जी के जन्मदिवस दो अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में ग्रामीणों को जागरूक किया। मोहम्मद अलीपुर भिक्कन की प्रधान शाहीन अरशद ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गांव में 15 कूड़ेदान लगाए गए। लोगों से अपने घर व आसपास का कूड़ा उनमें डालने को कहा गया। उधर, बाजीदपुर-बीरू पंचायत की प्रधान रफत जहां की देखरेख में कई जगह सफाई कराई गई।
नगीना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, जिला समन्वयक प्रमोद चौहान, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, अमित गुप्ता, अरुण शर्मा, अरविंद गहलौत, केशव दीक्षित, शिवशंकर सक्सेना, गर्वित चौधरी, सौरभ मित्तल, नवीन माहेश्वरी आदि ने सीएचसी में सफाई अभियान चलाया। इसमें सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार और स्टाफ भी शामिल रहा। मरीजों को बिस्कुट और फल भी बांटे गए।
नूरपुर में एडीओ पंचायत उदयराज सिंह ने नूरपुर देहात पहुंचकर ग्रामीणों को सफाई के लिए जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ब्लाक कर्मियों और ग्राम प्रधान ने गलियों में झाड़ू लगाकर सफाई की। राजा का ताजपुर में ग्राम प्रधान सुरेश सैनी ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई की। चंदक के चंदोक रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता वेदप्रकाश, महेश कुमार के नेतृत्व मे सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भुवन, विपिन, पुष्पेंद्र, विनीत, टीनू, संजय राजपूत, सुरेंद्र, सोनू आदि मौजूद रहे।