फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षामित्रों के आंदोलन से अधिकांश स्कूलों में लटके ताले, पढ़ाई चौपट

शिक्षामित्रों के आंदोलन से अधिकांश स्कूलों में लटके ताले, पढ़ाई चौपट

Fri, 18 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों के आंदोलन से अधिकांश स्कूलों में लटके ताले, पढ़ाई चौपट
धामपुर (ब्यूरो)। शिक्षामित्रों के जिला मुुख्यालय पर बीएसए कार्यालय सत्याग्रह में शामिल होने के लिए कूच कर दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को धामपुर और अफजलगढ़ ब्लाक के अधिकांश प्राइमरी स्कूलों में ताले लटके होने से शिक्षण कार्य ठप रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षामित्रों के आंदोलन के कारण विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने देरी से विद्यालय खोले और छुट्टी का समय होने से पहले ही स्कूल बंद कर दिए और बच्चों को छुट्टी बताकर देकर भेज दिया। गांव हरियाणा के महावीर सिंह, करन सिंह, आदेश ने बताया कि उनके गांव का स्कूल बंद रहा। समायोजित शिक्षक ऐसोसिएशन धामपुर के अध्यक्ष जयवीर सिंह और अफजलगढ़ के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उनके ब्लाकों में अधिकांश स्कूल बंद रहे। हालांकि बीईओ विश्वजीत राठी ने आरोपों को गलत बताया है। नहटौर ब्लाक के अध्यक्ष जेनेंद्र कुमार , सचिव ओमकार चौधरी ने बताया कि उनके ब्लाक के भी अधिकांश स्कूल बंद रहे। सरकार ने यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन लंबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed