{"_id":"597645c04f1c1ba2228b4827","slug":"111500923328-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने के निर्देश
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने के निर्देश
बिजनौर।
जिलाधिकारी जगतराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी, ग्राम समाज या स्कूल भूमि के कब्जों को हटवाना सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने ग्राम सभा और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भूमि को हर हाल में कब्जा मुक्त कराना है। सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से अवैध कब्जों को हटवाने की कार्ययोजना तैयार कर लें। अवैध भूमि से अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश के अनुपालन में भूमाफिया के विरुद्ध कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएं। अवैध कब्जेदारों से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। कब्जा हटवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा हटाने के बाद उसकी सूचना संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम, उपनिदेशक वानिकी, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, समस्त ईओ, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।