{"_id":"595a91c64f1c1b1c778b460f","slug":"111499107782-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर सांसद व साहनपुर चेयरमैन ने रखी बुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर सांसद व साहनपुर चेयरमैन ने रखी बुनियाद
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहनपुर वासियों को मिलेगी जीजीआईसी की सौगात
नजीबाबाद (बिजनौर)।
साहनपुर वासियों को जल्द राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की सौगात मिलेगी। बिजनौर सांसद एवं साहनपुर चेयरमैन ने कॉलेज की बुनियाद रखी। साहनपुर में नवनिर्मित मार्ग को राजा देवेंद्र सिंह मार्ग नाम दिया गया।
साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी में सोमवार शाम आयोजित समारोह में बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है और मिलता रहेगा। उन्होंने कौशल विकास योजना के अंतर्गत साहनपुर के युवा कारीगरों को लिहाफ, गद्दे, सिलाई, कढ़ाई, बर्तन निर्माण आदि रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की बात कही। सांसद ने कहा कि क्षेत्र में सयंत्र लगाकर दूषित पानी, कूड़ा-करकट से बिजली उत्पादन के भी प्रयास जारी हैं। चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि साहनपुर वासियों की बिजली, पानी, सड़क की समस्याएं दूर करने के साथ अब क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना कर लोगों को तोहफा दिया जाएगा।
गुलशन प्रजापति के संचालन में समारोह के समापन उपरांत सांसद भारतेंद्र सिंह और खुर्शीद मंसूरी ने संयुक्त रूप से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बुनियाद रखी। साहनपुर में नवनिर्मित मार्ग को राजा देवेंद्र सिंह मार्ग नाम दिए जाने का सभी ने स्वागत किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह, संजीव कुमार, डॉ. इस्लाम, मनोज कुमार, माजिद बेग, मोहम्मद अजीम, महेश राजपूत, महबूब मलिक, वसीम अहमद, राजकुमार, वरुण कौशिक आदि उपस्थित रहे।