{"_id":"59554bc54f1c1b5b6f8b4873","slug":"111498762181-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के बाद सोना खरीदना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के बाद सोना खरीदना होगा महंगा
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के बाद सोना खरीदना होगा महंगा
बिजनौर।
जीएसटी लागू होने के बाद सोना खरीदना महंगा हो जाएगा। सोने पर टैक्स एक प्रतिशत से बढ़ाकर तीन प्रतिशत किया जा रहा है। इसका भार उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा।
साने के आभूषणों का भारतीय समाज में विशेष महत्व है। शादी-ब्याह तो बिना सोने के आभूषणों के अधूरे ही माने जाते हैं। इसके अलावा निवेश के लिए भी सोना खरीदने का चलन है। जिले में हर साल अरबों रुपये के जेवर की बिक्री होती है। सोने पर अब तक एक प्रतिशत टैक्स था। जीएसटी में सोने पर टैक्स की दर तीन प्रतिशत कर दी गई है। यानी एक जुलाई से सोना खरीदने पर तीन प्रतिशत टैक्स देना होगा। इस टैक्स का भार उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। उपभोक्ता एक लाख रुपये के गहने खरीदेंगे तो उन पर तीन हजार रुपये का टैक्स देना होगा। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 जीएस बौनाल के अनुसार, जीएसटी लागू होने पर शासन द्वारा निर्धारित टैक्स के आधार पर ही सामान बिकेगा।