{"_id":"6883c6c8bc217d03fc0aa354","slug":"11-thousand-families-below-poverty-line-in-the-district-will-get-benefit-bijnor-news-c-27-1-bij1027-155755-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में गरीबी रेखा से नीचे 11 हजार परिवार, मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में गरीबी रेखा से नीचे 11 हजार परिवार, मिलेगा लाभ
Fri, 25 Jul 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में गरीबी रेखा से नीचे 11199 परिवारों की पुष्टि हुई है। इन लोगों की आय बहुत कम है। साथ ही इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में श्रम विभाग में इनका पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है।
श्रम विभाग के पास परिवार के मुखिया का नाम और नंबर है। उस नंबर पर फोन कर पात्र होने की जानकारी दी जा रही हैं। उनसे बताया जा रहा है कि आप पात्र हैं और अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर श्रम विभाग के बीओसीडब्लू बोर्ड की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रथम चरण में श्रम विभाग पात्रों का पंजीकरण कराकर विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाएगा। इसके अलावा अन्य विभाग भी पात्रों को लाभ देने में अपनी तरफ से तैयारी कर रहे हैं। इन सभी परिवारों के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों में संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की 20 रुपये फीस निर्धारित
श्रम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीओसीडब्लू बोर्ड में पंजीकरण कराने के लिए 20 रुपये फीस निर्धारित की गई है। श्रमिक एक साथ ही तीन साल के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 80 रुपये फीस जमा करने होंगे।
विज्ञापन
जिले में गरीबी रेखा से नीचे परिवार की संख्या
ब्लॉक परिवार कर संख्या
अफजलगढ़ 1164
स्योहारा 878
धामपुर 974
हल्दौर 654
जलीलपुर 1160
किरतपुर 610
कोतवाली 1498
मोहम्मदपुर देवमल 978
नजीबाबाद 1101
नहटौर 885
नूरपुर 1297
नोट: यह जानकारी श्रम विभाग से ली गई है।
जिले में 11199 परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं। परिवार के मुखिया से फोन पर संपर्क कर श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
केके गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त, बिजनौर