फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   11 policemen suspended for negligence in court security

Bijnor News: कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाही पर निलंबित किए गए 11 पुलिसकर्मी

Sun, 15 Dec 2024 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
11 policemen suspended for negligence in court security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर हर्षित चिकारा की हत्या करने के इरादे से तमंचा लेकर आए युवक रिपुल का शनिवार को पुलिस ने चालान कर दिया। उधर, कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। मामले में एसपी अभिषेक झा ने 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी रिपुल (22) पुत्र विजय सिंह निवासी गांव कुम्हेड़ा पर गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी रिपुल ने कोर्ट के बरामदे पहुंचकर तारीख पर आए हर्षित चिकारा (21) पुत्र कपिल निवासी गांव फतेहपुर गढ़ी पर तमंचा तान दिया था। हालांकि फायर नहीं कर सका था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया था कि वह हर्षित चिकारा को मारने के लिए आया है। हर्षित की राजन गैंग से रंजिश चल रही है। खुद को राजन गैंग का सदस्य बताया था। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और दस हजार रुपये मिले थे। शनिवार को पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के चलते 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को दी थी।

जांच में पाया गया इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गेट पर लगी थी, जिन्होंने चेकिंग को गंभीरता से नहीं लिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को एसपी ने जजी परिसर के गेट नंबर एक पर तैनात छह और गेट नंबर पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed