फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   11 blockade on farmer issues

किसान मुद्दों पर 11 को चक्का जाम

Wed, 31 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
11 blockade on farmer issues
किसानों का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  गन्ना बकाया  भुगतान, नहर पटरी निर्माण, फसल सुरक्षा और पेंशन समेत 11 सूत्रीय मांगाें के साथ किसानों के मुद्दों पर भाकियू भानू की ओर से 11 सितंबर को चक्का जाम किया जाएगा।  मांगें पूरी न होने की स्थिति में प्रदेश स्तर  पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव विजय सिंह सेहरावत ने बताया कि भाकियू भानू गन्ने का समस्त मूल्य भुगतान एकमुश्त करने, आगामी सीजन में गन्ने का मूल्य 500 रुपये देने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 5000 रुपये पेंशन देने, नील गायों और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, बिजली व्यवस्था ठीक कराने, फूंके ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने, बिजली की बढ़ी दरें वापस करने, नांगल से चंदक तक नहर की पटरी बनवाने, गंगा एवं यमुना की निर्मल धारा देने, कृषि आयोग का गठन, कृषि को उद्योग का दर्जा देने, किसान एवं मजदूर को दुर्घटना बीमा दस लाख रुपये देने, बिजली पानी मुफ्त करने और  कर्ज माफ करने की मांग को लेकर जिले भर में चक्का जाम करेगी।
विज्ञापन


सेहरावत ने बताया भाकियू भानू 11 सितंबर को 12 बजे से दो बजे तक चक्का   जाम करेगी। बिजनौर में बैराज रोड़ पर, नजीबाबाद में मोटा महादेव मंदिर के पास, हल्दौर में बालकिशनपुर चौराहा, शादीपुर बरूकी बस स्टैंड और स्योहार में जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed