{"_id":"5c4a0d39bdec22736736629e","slug":"101548356921-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दिए नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सख्ती के साथ कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने परिषद से प्राप्त परीक्षा संबंधी निर्देश की जानकारी दी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हैं। इसको लेकर जिले के केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व सचल दल सदस्यों की बैठक बीआईसी में हुई। बैठक में डीएम अटलकुमार राय ने कहा कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष नकलविहीन परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की ढ़ील सहन नहीं होगी। परीक्षा में लगे अधिकारी व शिक्षक अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सतर्क रहें। परीक्षा केंद्र पर वायस रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। कैमरे संचालित रहने चाहिए। केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित कर लें कि कैमरे में कोई गड़बड़ी नहीं रह जाए। कैमरों की मेमोरी सुरक्षित रखा जाए। कहा कि परीक्षा में नकल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कहीं सामूहिक नकल पकड़ी गई तो सभी के के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया की परीक्षा 129 केंद्रों पर होगी। 118 परीक्षा केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे। जिले में हाईस्कूल व इंटर के 92 हजार दो परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले को 22 सेक्टर व पांच जोन में बांटा गया है। परीक्षा में माध्यमिक व बेसिक के करीब पौने सात हजार शिक्षक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर लगाए गए हैं। बैठक सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।