{"_id":"5bfc4758bdec2241754a2750","slug":"101543259992-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइक सवार दुर्घटना में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बाइक सवार दुर्घटना में घायल
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल
अफजलगढ़। कालागढ़ रोड गुरुद्वारा के निकट बाइक सवार तीन लोग किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव रसूलपुर निवासी शरीफ उसकी पत्नी खुर्शीदा व उसका लड़का वसीम एक ही बाइक पर गांव से अफजलगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह नगर के करीब गुरुद्वारे पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।