{"_id":"5bf30bffbdec2262ae58fa59","slug":"101542654975-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल 25 तक न चली तो होगी कार्रवाई:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल 25 तक न चली तो होगी कार्रवाई:डीएम
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल 25 तक न चली तो होगी कार्रवाई: डीएम
बिजनौर। वेव ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल न चलने से जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित होने का अंदेशा है। मिलों के अब तक शुरू न होने पर डीएम अटल कुमार राय ने सख्त रवैया अपनाया है। 25 नवंबर तक चीनी मिलों में पेराई शुरू न होने पर मिल के अफसरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि वेव ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों द्वारा अनावश्यक विलंब करते हुऐ पेराई प्रारंभ नहीं की गई है। इससे मिल क्षेत्र के गन्ना कृषक अपने गन्ने की कटाई नहीं कर पा रहे हैं और उनमे आक्रोश बढ़ रहा है। किसान यूनियनों द्वारा आंदोलन व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी जा रही है। इससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना व्याप्त हो चुकी है। उक्त चीनी मिल प्रबंधकों द्वारा पूर्व में किसानों एवं अधोहस्ताक्षरी से हुई वार्ता में माह अक्तूबर के अंत तक चीनी मिल प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था। बाद में मिल प्रबंधन द्वारा 15 नवंबर तक चीनी मिल चलाने का आश्वासन दिया गया लेकिन पेराई शुरू नहीं हुई। डीएम के अनुसार कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चांदपुर व बिजनौर चीनी मिल का प्रबंध तंत्र प्रत्येक दशा में 25 नवंबर तक मिल की पेराई शुरू करे। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों के तहत प्रधान प्रबंधक चीनी मिल बिजनौर व चांदपुर को यह आदेशित किया जाता है कि वह अपनी चीनी मिल का संचालन 25 नवंबर तक हर हाल में करें। यदि आदेश का मिल प्रबंधन द्वारा उल्लंघन किया जाता है तो भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के उल्लंघन का संज्ञान एसडीएम, सीओ, तहसीलदार बिजनौर व चांदपुर द्वारा लिया जाएगा।