फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   काली पटटी बांध कर किया प्रदर्शन

काली पटटी बांध कर किया प्रदर्शन

Fri, 16 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
काली पटटी बांध कर किया प्रदर्शन
काली पट्टी बांध कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नगीना। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के आह्वान पर नगीना तहसील के राजस्व निरीक्षकों ने नौकरी में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर अपने हाथ में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।

राजस्व निरीक्षकों ने संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को अपने हाथ पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया। राजस्व निरीक्षकों का कहना है कि उन्हें नायब तहसीलदार के पद पर क्रमानुसार पदोन्नति किया जाए। यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तो 20 नवंबर को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि प्रदर्शन 15 से 17 नवंबर तक चलेगा। जिले की सभी पांच तहसीलों में 52 राजस्व निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष गजराज सिंह, राजस्व निरीक्षक छविराम, मोहित कुमार, दयाराम, सुरेंद्र कुमार कौशिक, शिशुपाल सिंह, नंदकिशोर, राजपाल सिंह, विनोद कुमार, मुनीराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed