{"_id":"5bec7555bdec2269960bc344","slug":"101542223189-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं के निदान को सचिव को घेरा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं के निदान को सचिव को घेरा, प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने सचिव को घेरा, प्रदर्शन
धामपुर। सहकारी किसान गन्ना समिति में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें किसानों ने गन्ना तौल का समय निर्धारण तिथि से 48 घंटे से बढ़ाकर 96 घंटे करने, पर्ची प्रिंट का पैसा किसानों के अकाउंट से न काटे जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि सरकड़ा गांव में गलत प्रकार से पर्चियों भेजी जा रही है। उन्हें सही प्रकार से भिजवाने की व्यवस्था करने, समिति में पूछताछ केंद्र की स्थापना कराने, पर्ची तौल की तिथि निकल जाने के बाद मिल गेट पर तारीख बढ़वाने की मांग की। चेताया कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। किसानों ने समस्याओं का निदान कराने की मांग को सचिव मनोज कुमार का घेराव कर प्रदर्शन किया। सचिव ने भरोसा दिया कि उनके स्तर से किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन गन्ने की नई नीति के आड़े आने के कारण उन्हें भी दिक्कत आ रही है। बैठक में राजेंद्र पाल सिंह, रघुवीर सिंह, नत्थू सिंह, घनश्याम पांडेय, पुखराज सिंह, भूपेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह, दीपक कुमार, लोकेंद्र कुमार, योगेश पाल सिंह, चरन सिंह रहे।