फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है सपा

भाजपा की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है सपा

Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है सपा
हसनपुर (अमरोहा)। सपा की ओर से बूथ प्रभारियों के लिए सम्मलेन का हुआ। जिसमें बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। भाजपा की चुनौती का सामना करने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को हुए सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि हम अपने लिए बड़े नेता बन जाएं, लेकिन असली नेता वह है, जिसके पीछे जनता हो। अगर कोई सपा कार्यकर्ता का उत्पीड़न करता है तो हम भाजपा की किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह बूथ विधानसभा जिला अथवा जिस स्तर पर भी काम करना चाहते हैं अवश्य अवगत करा दें। जब प्रदेश में सपा की सरकार थी समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन, लैपटॉप, बेरोजगारी भत्ता, किसानों के ट्यूबेल, मृतक आश्रितों को चैक, डिग्री कॉलेज का निर्माण, रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण समेत 12 बिजली घरों के निर्माण कराए गए। जब से केंद्र में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है अच्छे दिन सिर्फ मोदी जी के आए हैं। भ्रष्टाचार घटने की जगह और बढ़ गया है। भाजपा ठगी का काम कर रही है। कनेक्शन फ्री दे दिए और उसके पैसे बिल में बढ़ कर आएंगे। इस मौके पर फैसल अल्वी, शकील चौधरी, शाहनवाज अंसारी, जितेंद्र बिधूड़ी, चमन कसाना, नवेद्र प्रधान, संजीव त्यागी, ऋषि पाल गुर्जर, चंद्रपाल कसाना, कैसर परवेज, हेमराज गुर्जर, ओम दत्त गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed