फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कभी भी गिर सकता है उझारी की पाठशाला का भवन

कभी भी गिर सकता है उझारी की पाठशाला का भवन

Fri, 27 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कभी भी गिर सकता है उझारी की पाठशाला का भवन
उझारी (अमरोहा)। प्राथमिक विद्यालय उझारी का भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है जोकि, कभी गिर सकता है। इसके बाद भी प्रशासन और विभाग स्कूल की सुध लेने को तैयार नहीं है। शायद किसी हादसे का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र कुछ प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल ऐसे भी है जो अपनी जर्जर हालत पर आंसू बहा रहे हैं उनमे से एक है उझारी का प्राथमिक विद्यालय प्रथम। उझारी के प्राथमिक विद्यालय प्रथम का बरामदा खतरे से खाली नहीं है। इसकी छत से सीमेंट के टुकड़े गिरने की बात काफी पुरानी हो चुकी है। शिक्षा विभाग के आला अफसरों को अवगत कराने की बात की जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि इस विषय में लिखित और मौखिक शिकायत विभाग के प्रशासनिक अफसरों से करते करते वह थक चुके है लेकिन नतीजा सिफर ही निकला है। इस बारे में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकरी को अवगत कराया तो उन्होंने बजट नहीं होने की बात कही। विद्यालय की छत की मरम्मत नहीं होने के कारण मासूम स्कूली बच्चे टूटी हुई छत के नीचे बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विद्यालय के बरामदे की छत इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षा विभाग नामांकन पर तो जोर दे रहा है मगर लगता है जैसे विद्यालय की हालत सुधारने की तरफ उसका कोई ध्यान नहीं है। जबकि इस विद्यालय में इस समय एक सौ बारह बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed