फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वामी अवधेशानन्द गिरि

स्वामी अवधेशानन्द गिरि

Tue, 24 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्वामी अवधेशानन्द गिरि
बिजनौर। विवेक कॉलेज में स्वामी अवधेशानंद गिरि का स्वागत हुआ। उन्होंने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। कहा कि आपके सकारात्मक विचार एवं चिंतन आपको श्रेष्ठ बनाता है। आपके विचार आप में ऊर्जा भर देते हैं। जितना अधिक आप विचार एवं चिंतन करते हैं ,उतने ही ज्ञान प्राप्त करते हैं। एक शिक्षक एवं छात्र को विचार एवं चिंतन निरंतर करते रहना चाहिए। स्वामी जी ने छात्रों को संबोधित किया। कहा कि जैसा आप सोचते हो वैसे ही हो जाओगे। उन्होंने कहा कि मन की चंचलता पर नियंत्रण करना चाहिए। जो मन पर नियंत्रण कर लेता है वह अपने जीवन कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा का आभास हो रहा है। यह ऊर्जा अच्छी शिक्षा के लिए अति आवश्यक है। वे उम्मीद करता हूं यहां के छात्र-छात्राएं अपने जीवन में वांछित ऊंचाइयों पर पहुंचकर देश का नाम रोशन करेंगे। महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि स्वामी जी का हमारे महाविद्यालय में हमारे शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को अपने ज्ञान रूपी सागर से ज्ञान देना हमारे लिए गर्व की बात है इसके लिए हम सब आभारी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, सभी प्राचार्य एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed