{"_id":"5a5fa69a4f1c1b6c268b4f75","slug":"101516218010-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोगड़िया पर दर्ज मुकदमे वापस हों
चांदपुर (बिजनौर)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया पर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया पर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिशिर कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार कश्मीर में देश विरोधी गतिविधियों शामिल लोगों पर लगे साढ़े आठ हजार मुकदमे वापस लेती है, उन्हें तरह-तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराती है। जबकि देश की अखंडता राष्ट्रीयता, देश प्रेम और देश के संवैधानिक नियमों का पालन करने वाले लोगों को परेशान किया जाता है। उन्हें तरह-तरह के मुकदमों में फंसाया जाता है। कार्यकर्ताओं ने इन मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस दौरान कपिल चौधरी विभाग अध्यक्ष विहिप, संजय चौधरी जिला संयोजक बजरंग दल, वीरेंद्र राजपूत, कपिल गोयल, अप्रित गोयल, सजल कुमार, अपार अग्रवाल, नितिन सैनी, रौनक, राहुल यादव, रिंकू सैनी, आशू गोयल आदि शामिल रहे।