{"_id":"5a0499c14f1c1b6f548bc167","slug":"101510250945-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हितों को रहेंगे समर्पित-सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हितों को रहेंगे समर्पित-सचिन
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । चीनी मिल नजीबाबाद के गन्ना किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। चीनी मिल प्रबंध समिति के डायरेक्टर सचिन कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य किसान, चीनी मिल और कर्मचारी हितों के लिए काम करना है।
किसान सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समिति के उप सभापति पद के लक्ष्य से मात्र दो मतों से चूके किसान नेता एवं प्रबंध समिति के डायरेक्टर सचिन कुमार ने किसानों के हितों के लिए समर्पित रहने का आश्वासन दिया है। पुरनपुरगढ़ी निवासी डायरेक्टर सचिन को उप सभापति पद के लिए छह और उप सभापति बने धीरेंद्र प्रताप को 8 मत मिले थे। डायरेक्टर सचिन ने चीनी मिल में गन्ने की बेसिक कोटे के अनुरूप सट्टा नीति पर अमल कराने, किसानों को कृषि यंत्र और दवा आधे मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा गन्ना किसानों की समस्याओं के प्रति समर्पित रहने का आश्वासन दिया।