{"_id":"598b5a474f1c1b86628b4634","slug":"101502304839-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री डीएम व जिला पंचायत राज अधिकारी को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री डीएम व जिला पंचायत राज अधिकारी को करेंगे सम्मानित
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौचमुक्त अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में बिजनौर के डीएम जगतराज और जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
पूरे प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिलों को खुले में शौचमुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में कई जिलों में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। बिजनौर जिला ओडीएफ बनने की कगार पर है । सैकड़ों गांव पहले ही खुले से शौचमुक्त हो चुके हैं। गांव वाले घरों में केवल शौचालय बना ही नहीं रहे बल्कि उनका प्रयोग करने के लिए भी जागरूक हो रहे हैं। इलाहाबाद में 12 अगस्त को होने वाले गंगा ग्राम सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले के डीएम जगतराज और जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा जिले की पूर्व डीएम बी चंद्रकला को भी सम्मानित किया जाएगा। बी चंद्रकला वर्तमान मेें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार में उपसचिव हैं