{"_id":"597a3a714f1c1b96628b4a6f","slug":"101501182577-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी, एक मशीन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी, एक मशीन सील
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी, एक मशीन सील
नजीबाबाद (बिजनौर)
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जिले के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। टीम ने अनियमितताएं मिलने पर एक अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी है। इस कार्रवाई से जिलेभर के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया।
बृहस्पतिवार को नजीबाबाद एसडीएम उद्धव त्रिपाठी और नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डा. प्रमोद कुमार देशवाल ने नजीबाबाद के पूजा, कन्हा, आयशा और कृष्णा हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। टीम को कन्हा हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिकार्ड संबंधित खामियां मिली। एसडीएम उद्धव त्रिपाठी ने सेंटर संचालक को चेतावनी देखकर छोड़ दिया और व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद चांदपुर में एसडीएम आजाद भगत सिंह के साथ मिलकर टीम ने सत्या हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। सेंटर के लाइसेंस की रिन्यूवल तिथि निकलने पर मशीन को सील कर दिया गया है। शाम तक चांदपुर क्षेत्र में सेंटरों पर छापेमारी जारी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में राजकुमार सक्सेना और अमित आदि शामिल रहे।