फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   100 crore business in the district on Holi

Bijnor News: होली पर जिले में 100 करोड़ का कारोबार

Tue, 03 Mar 2026 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
100 crore business in the district on Holi
बिजनौर। जिले में रंगों के पर्व होली पर बाजार गुलजार है। पिछलेे कई दिनों से होली की खरीदारी चल रही है। व्यापारी संगठन इस बार होली पर करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगा रहे हैं। कपड़ों, मिठाइयों, मेवों, रंग-गुलाल और पिचकारी की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


बाजार में दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इससे मुख्य बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। खरीदारी करने पहुंचने बच्चे और उनके अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। होली से एक दिन पहले ही बाजारों में अधिक रौनक नजर आई। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर युवाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। वहीं पारंपरिक परिधानों की भी अच्छी बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर गुझिया, मठरी, नमकीन और सूखे मेवों की खरीदारी में बढ़ोतरी हुई। रंग और पिचकारी की दुकानों पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। विभिन्न प्रकार के हर्बल रंगों की मांग इस बार अधिक रही।
विज्ञापन

बाजार में रही अधिक चहल पहल
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने बताया कि पिछलेे कई दिनों ने बाजार में ग्राहकों की चहल पहल अधिक है। मंगलवार को भी बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। इस बार होली पर करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पसंद के हिसाब से की खरीदारी
दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि अच्छी बिक्री हुई है। होली को लेकर ग्राहकों में उत्साह साफ दिखाई दिया। रंग, हर्बल गुलाल की लोगों ने अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी की। होली पर बाजार में खूब रौनक है। होली ने न सिर्फ रंगों से, बल्कि आर्थिक गतिविधियों से भी जिले को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed