फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 more infected including one policeman found

एक पुलिसकर्मी समेत 10 और संक्रमित मिले

Fri, 12 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 more infected including one policeman found
एक पुलिसकर्मी समेत 10 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 10 और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिला प्रशासन समेत तमाम स्वास्थ्य अफसरों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा करीब 475 नेगेटिव रिपोर्ट भी आई हैं। सभी नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजा गया है। नए मरीजों में आठ दिल्ली और मुंबई से आए प्रवासी मजदूर हैं और दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए।

बृहस्पतिवार को दिन में 15 और देर रात नौ और शुक्रवार शाम कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। इनमें एसपी कंपाउंड का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। बृहस्पतिवार रात जिले के नौ और शुक्रवार शाम एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि लगभग 114 लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। 10 नए मरीज शामिल करने के बाद जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 199 हो गई है। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है और 99 लोग कोरोना को हरा चुुुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 96 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार पिछले तीन दिन में 29 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। दस जून को जिले से कुल भेजे गए 151 सैंपल में से 123 जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार रात आईं। इनमें से नौ पॉजिटिव और शेष 114 नेगेटिव शामिल रहे। जबकि शुक्रवार शाम एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। नए मरीजों में एसपी कंपाउंड का एक पुलिसकर्मी और स्योहारा के मोहल्ला पटवारियान का युवक पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से, नूरपुर थाने के गांव ढेला अहीर, गांव सेला का युवक, गांव जाफरपुर कोट, राजा का ताजपुर, नंगली जाजू, मकसूपुर सहसपुर, स्योहारा थाने के गांव विरामपुर के दिल्ली एवं मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि किरतपुर के मोहल्ला मलकान निवासी व्यक्ति मुंबई से आया प्रवासी मजदूर है और वह होम क्वारंटीन था। इनमें से केवल स्योहारा के मोहल्ला पटवारियान निवासी प्रवासी एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा और शेष सभी संक्रमित मरीज होम क्वारंटीन थे। इन सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed