फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 more found corona infected including eight year old child

Bijnor News: बिजनौर - आठ वर्षीय बच्चे सहित 10 और मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 19 Apr 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
10 more found corona infected including eight year old child
- जिले में इस समय 46 कोरोना के मरीज सक्रिय
विज्ञापन


- बुखार, जुकाम, खांसी होने पर कराई थी कोरोना की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को बिजनौर में आठ वर्षीय बच्चे सहित 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों ने बुखार, जुकाम, खांसी होने पर कोरोना जांच कराई थी। जिसके बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

बिजनौर में बुधवार को 530 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। जिनमें से 520 लोगों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। जबकि 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते इस समय कोरोना के 46 मरीज सक्रिय हैं। 16 मार्च से अब तक कोरोना के 122 मरीज मिल चुके हैं। बुधावार को बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 26 वर्षीय युवक, थाना कोतवाली निवासी आठ वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्योहारा के गांव लांबाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय महिला, गांव नवादा केशो निवासी 27 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्लॉक हल्दौर के गांव प्रतापुर खैरपुर निवासी 29 वर्षीय महिला, हल्दौर में 32 वर्षीय पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है। किरतपुर के मोहल्ला लड़ापुर निवासी 33 वर्षीय पुरुष, गांव वैसपुर कुड़िया शाहपुर छितावर निवासी 17 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला है। नजीबाबाद के गांव लालूवाला दगनौरा निवासी 22 वर्षीय युवती, चांदपुर के मोहल्ला शाहुवान शंकर मूर्ति के पास निवासी 35 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- वर्जन
अस्पतालों में मरीजों ने सामान्य जांच कराई। जिसके बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। किसी भी मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। सभी मरीज घर में सुरक्षित हैं। अस्पतालों में आने वाले बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की कोरोना जांच कराई जा रही है - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed