फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Atiq Ahmed wife Shaista Parveen’s letter to UP CM Yogi Adityanath goes viral on Social Media

Atiq Ashraf Murder: शाइस्ता परवीन की वायरल चिट्ठी में सनसनीखेज खुलासा, योगी के मंत्री पर साजिश रचने का आरोप

Wed, 19 Apr 2023 05:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Apr 2023 05:43 AM IST
सार

Shaista Parveen Letter: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से वायरल चिट्ठी में आरोप लगाया है कि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश विरोधियों से मेरे पति की और देवर की हत्या की सुपारी लिए बैठे हैं।

विज्ञापन
Atiq Ahmed wife Shaista Parveen’s letter to UP CM Yogi Adityanath goes viral on Social Media
शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाइस्ता परवीन ने उमेश पाल की हत्या के चार दिन बाद मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर बताया था कि पुलिस पति अतीक अहमद और देवर अशरफ को रिमांड पर जेल से निकालकर हत्या कर सकती है। उन्होंने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए दो अफसरों और एक मंत्री पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


यह भी मांग की थी कि उनके परिवार के किसी भी शख्स को जेल से बाहर न निकाला जाए नहीं तो उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद शाइस्ता परवीन की चिट्ठी फिर चर्चा में है। उन्होंने जो आशंका व्यक्त की थी, वह सही साबित हुई।
विज्ञापन


अतीक की पत्नी शाइस्ता ने चिट्ठी 27 फरवरी को लिखी थी। उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड में परिवार वालों की नामजदगी को गलत बताते हुए आरोपों को निराधार बताया था। कहा था कि जबसे उन्हें बहुजन समाज पार्टी से महापौर प्रत्याशी घोषित किया गया है, एक कैबिनेट मंत्री ने उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए साजिश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण उमेश की हत्या कराई गई ताकि पति, देवर और अन्य घर वालों को फंसा दिया जाए। उन्हें आशंका है कि अतीक को साबरमती जेल और अशरफ को बरेली जेल से रिमांड के बहाने बुलाकर पुलिस हत्या करा सकती है। 

एडीजी एसटीएफ पर हत्या की साजिश का आरोप

शाइस्ता ने पुलिस कमिश्नर और एडीजी एसटीएफ पर हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने दखल नहीं दिया तो पति, देवर और पुत्रों की हत्या हो सकती है। 

सीबीआई जांच कराने की भी गुजारिश

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए मांग की कि अगर जरूरत पड़े तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अतीक और अशरफ से पूछताछ की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की भी गुजारिश की थी।
 

अशरफ ने भी हत्या की जताई थी आशंका

अशरफ ने बरेली जेल में रहते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम प्रयागराज को चिट्ठी लिखकर हत्या की आशंका जताई थी। उसने भी 27 फरवरी को ही चिट्ठी लिखकर बताया था कि पुलिस कमिश्नर और एडीजी एसटीएफ वारंट बी बनवाकर रास्ते में हत्या करा सकते हैं। उसने कोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गुजारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed