फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Zero sales due to shifting of shop in vending zone

वेंडिंग जोन में बिक्री शून्य,फल दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Sep 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Zero sales due to shifting of shop in vending zone
ज्ञानपुर। प्रशासन की ओर से दुकानदारों को वेडिंग जोन में शिफ्ट किये जाने और त्योहारी सीजन में बिक्री शून्य होने पर फल दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को विरोध जताया। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर अश्वनी पांडेय को मांगपत्र सौंपकर त्योहारों पर उन्हें दुकान संजाने की छूट देने की मांग की।
विज्ञापन

दुकानदार सोनू ने बताया कि निकाय क्षेत्रों को वेंडिंग जोन में शामिल करने का कार्य खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर प्रशासन जुटा है। फल समेत तरह-तरह की दुकानों को लगाने के लिए एक स्थान सुनिश्चित किया है, जो दुकानदारों के हित में है। चिन्हित स्थान पर दुकान लगाने से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं, लागत मूल्य निकालना मुश्किल होने लगा है। नवरात्र, दशहरा, दीपावली तक फल की दुकान नगर में सजाने का मौका मिलने से दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर नहीं पड़ेगा। उप जिलाधिकारी ने दुकानदारों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया और कहा कि इस संबंध में नगर प्रशासन से विचार-विमर्श किया जाएगा। मौके पर श्याम गुप्ता, दुर्गेश, अमित कुमार, बुद्धू, सुरेश, ज्ञानेश, बिनोद, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed