ज्ञानपुर/वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशनपुर-बसहीं गांव में बुधवार की देर रात लोहे की पाइप से एक युवक की हत्या कर शव चकरोड पर फेंक दिया गया। मृतक की शिनाख्त दीपू नट (20) निवासी रामकिशनपुर-बसहीं के रूप में हुई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामकिशनपुर-बसहीं गांव में रेनू देवी 10 वर्ष से छप्परयुक्त घर बनाकर चार पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ रहती हैं। रेनू देवी के पति की मौत कई माह पूर्व हो चुकी है। बच्चों का भरण-पोषण वह ट्रेन में भीख मांग कर करती रही है। बुधवार की रात रेनू देवी के दो रिश्तेदार आए थे। रिश्तेदारों के साथ कुछ आस-पास के लोग भी मौजूद थे। कुछ देर के बाद गांव के लोग चले गए। उसके बाद रिश्तेदार समेत रेनू देवी का पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। भोर में पता चला कि बड़े पुत्र दीपू नट का लहूलुहान शव तीन गांवों को जोड़ने वाले कच्चे चकरोड पर पड़ा है। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह बदहवाश हो गई। शव के पास ही लोहे का राड भी मिला। शव मुंह के बल था, ऊपर एक हाथ था उस पर राड रखा था। सीओ भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना, चौकी, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की मां रेनू देवी की तहरीर पर दो रिश्तेदार, रामकिशनपुर-बसहीं के एक और दरवांसी के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रामकशिनपुर-बसहीं गांव में मृतक दीपू नट के घर जुटे ग्रामीण। संवाद- फोटो : BHADOHI

शव मिलने वाले चकरोड पर गिरे खून का सेंपल लेकर लौटती फोरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : BHADOHI

ज्ञानपुर सदर तहसील सभागार में प्रशिक्षण लेते बीएलओ। संवाद- फोटो : BHADOHI