फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies after being crushed by a dumper in bhadohi

डंपर से कुचलकर युवक की मौत,राजमार्ग पर चक्काजाम

Tue, 11 Feb 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by a dumper in bhadohi
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोलप्लाजा के पास राजमार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित डंपर से कुचलकर बाइक सवार पप्पू यादव (35) पुत्र राजबली यादव निवासी माधोपुर की मौत हो गई। जानकारी पर रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों समेत आसपास के लोगों ने शव को राजमार्ग पर रख चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी और चक्काजाम से दोनों लेन पर लगभग एक घंटे तक भीषण जाम की स्थिति के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मुआवजा और कार्रवाई की मांग रहे लोगों को समझा-बुझाकर न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानप्रकाश यादव, क्षेत्राधिकारी कालू सिंह, कोतवाल केके राय ने किसी तरह जाम को छुड़ाने में सफलता पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू यादव बिना हेलमेट के ही बाइक पर सवार होकर घर की ओर आ रहा था। टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही सिक्सलेन निर्माण कार्य में लगा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। जब तक आसपास के लोग युवक को बचाने का प्रयास करते, तब तक वह मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और डंपर को कब्जे में ले लिया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर और बच्चों का पिता बताया गया है।
विज्ञापन

लापरवाही का दर्द झेल रहे यात्री
लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर निर्माणाधीन सिक्सलेन में अब तक दर्जनों यात्री कार्यदाई संस्था में लगे वाहन चालकों की लापरवाही से जान गवां चुके हैं, लेकिन उन पर न पुलिस का रौब गालिब हो पा रहा है और न राजमार्ग प्राधिकरण का। पुलिस भी घटनाओं के कारण बनने वाले वाहनों को कब्जे में लेकर औपचारिकताएं तो पूरी कर ली जाती हैं, किंतु कार्रवाई के नाम पर लीपापोती तक ही सीमित होकर रह जाती है, जिससे पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन और सिक्सलेन निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था तक पहुंचने में हिम्मत नहीं जुटा पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था करेगी मुआवजे की भरपाई: पीडी
लालानगर। मंगलवार को लालानगर टोल प्लाजा के पास डंपर से कुचल कर हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मुआवजे की भरपाई कार्यदायी संस्था जीआर-इंफ्रा भी करेगी। परियोजना निदेशक एनएचएआई अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। एनएचएआई के अधीन कार्यदायी संस्था ही होने वाली घटनाओं की जिम्मेदार होगी। शासन-प्रशासन के साथ-साथ जीआर इंफ्रा भी मृतक के परिजनों को मुआवजा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed