गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रविवार को स्टैंड कर्मियों और यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में आयुष भूषण (18) निवासी पूरेटीका घायल हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पार्किंग स्टैंड कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफकार्रवाई की मांग की।
लोगों ने बताया कि आयुष अपने माता-पिता को ट्रेन में बैठाने के लिए बाइक से पहुंचा। उसने अपनी बाइक को प्लेटफार्म पर खड़ी कतर दी। इस बीच स्टैंडकर्मी पहुंचे और बाइक को जबरन स्टैंड में ले जाने लगे। आयुष ने विरोध किया तो स्टैंडकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल भी हो गया। इससे नाराज परिजनों के साथ स्थानीय यात्री भी विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आरोप था कि स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की तैनात रहती है लेकिन स्टैंड तक कार्य सीमा न होने से कर्मियों की मनमानी चलती है। प्रधान रंजीत बिंद, बृजेश बिंद, कमलेश, मनोज, बजरंगी, आनंद, गज्जू, पंकज आदि रहे। उपनिरीक्षक गोपीगंज चौकी संतोष सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करा दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है।