फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man's body found hanging from a tree, suspicion of murder

Bhadohi News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 12 Feb 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging from a tree, suspicion of murder
चौरी। बरैला गांव में बुधवार की सुबह नीम के पेड़ पर गांव निवासी अरविंद गौतम (20) का शव लटका मिला। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर अरविंद का शव देखा तो अवाक रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की ननिहाल में रहने वाली युवती से प्रेम चल रहा था। उससे वह शादी करना चाहता था। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। मृतक दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था। मुंबई में किसी कंपनी में नौकरी करता था। इन दिनों वह घर आया था। बड़े बेटे की मौत से परिजन बेहाल हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed