फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man died road accident in bhadohi youth injured

परिवार पर टूटा कहर: तेज रफ्तार पिकअप ने ली कमाऊ बेटे की जान बाइक, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 09 May 2024 08:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 May 2024 08:41 PM IST
सार

Bhadohi News: कहते हैं कि विपत्ति आती है तो चारों ओर से आती है। एक ओर घर के कमाऊ बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना से कुछ घंटे पहले ही मृतक का बड़ा भाई सुदामा पाल अचानक गिर गया और उसका हाथ टूट गया है। घर की माली हालत क़ाफी कमजोर है। गांव में सियापा पसरा हुआ है, जबकि घर मे कोहराम मचा है।

विज्ञापन
young man died road accident in bhadohi youth injured
धनबहादुर पाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में गुरुवार को जंगीगंज धनतुलसी सड़क पर पिकअप से टक्कर में बाइक सवार दस्युपुर गांव निवासी धनबहादुर पाल उर्फ धनई (28) पुत्र जवाहिर की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी महादेवा डीघ निवासी जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दस्युपुर गांव निवासी धनबहादुर पाल ईंट के भट्ठे पर काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की शाम 5.30 बजे वह काम से छुट्टी होने पर बाइक से सीतामढ़ी स्थित अपने घर जा रहा था। बाइक बनकट गांव में पहुंची तो सामने से आ रही एक पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह दोनों युवक घटना स्थल पर गिर गए।
विज्ञापन


हादसे में धनबहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों को डीघ सीएचसी लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने धनबहादुर पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जगदीश को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्री प्रकाश मिश्रा थानाध्यक्ष कोईरौना मनोज कुमार पहुंच गए। मृतक के शौक को कब्जे में लेकर पुलिस पंचायत नमक कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाप अंधा, मां बीमार, भाई का टूटा हाथ
सीतामढ़ी के बनकट गांव में सड़क दुर्घटना में मृत धनबहादुर पाल आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। धनबहादुर एक पुत्र सूर्यांश 5 वर्ष और एक पुत्री दीपांशी 3 वर्ष का पिता था। दर्दनाक घटना से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां कलावती दोनों आंख से अंधी हैं, जबकि बृद्ध पिता बीमार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed