फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Worker dies due to roof shuttering collapse, four laborers trapped under debris were taken out and admitted to private hospital

छत की शटरिंग ढहने से मजदूर की मौत, मलबे में दबे चार मजदूरों को निकाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया

Sun, 05 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to roof shuttering collapse, four laborers trapped under debris were taken out and admitted to private hospital
कोतवाली क्षेत्र के मोढ़-सुरियांवा रोड के सालिमपुर ग्राम स्थित ओएसी डाइंग हाउस में रविवार को सायं 4 बजे छत ढालते समय शटरिंग ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे के नीचे से चार मजदूरों को निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कोहराम मच गया। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर भारी भीड़ जमा हो गई जिसने राहत कार्य किया। जानकारी के कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार भारी भरकम छत ढालने के लिए शनिवार की शाम तैयारी पूरी कर ली गई थी। शटरिंग के अलावा मौके पर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री भी जुटा ली गई थी। रविवार सुबह से छत ढालने का काम शुरू किया गया। दोपहर बाद लगभग 4 बजे भारी बोझ संभाल न पाने से शटरिंग एकाएक ढह गया। जिसके नीचे दबकर चौरी थाना क्षेत्र के दुबहां निवासी मजदूर प्रदीप चौहान (28) की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और मजदूर मलबे के नीचे हो सकते हैं। घटना के बाद कंपनी में कोहराम मच गया। मजदूर अपनी जान बचाने को इधर उधर भागने लगे। शोर गुल सुनकर सड़क से गुजर रहे लोग अंदर पहुंच कर राहत कार्य में लग गए। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाने में लग गई। मौके से कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि दुबहां के ही नागेश्वर चौहान (22), अखिलेश चौहान (21), शाबान बिहारी (25) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो खतरे से बाहर बताए गए हैं। कंपनी के बाहर और अंदर पुलिस बल मौजूद है। कंपनी के एक कर्मचारी के अनुसार छत भारी भरकम होने से मजदूरों की संख्या भी अधिक थी। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed