फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vishwakarma procession was welcomed at many places.

Bhadohi News: विश्वकर्मा शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

Wed, 16 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma procession was welcomed at many places.
विश्वकर्मा भगवान के शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत संगठन
विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में जिलास्तरीय विश्वकर्मा जागरूकता शोभायात्रा निकाली गई। चेयरमैन विनय चौरसिया ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा दुर्गागंज बाजार से शुरू होकर छनोरा, सुरियावां, मोढ़, फत्तूपुर होते हुए भदोही पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
विज्ञापन

रथ पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा में समाज के लोग शामिल हुए। युवाओं में विशेष उत्साह दिखा और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से मार्ग गूंजता रहा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

समाज के अध्यक्ष रामराज विश्वकर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों और उनकी महत्ता से लोगों को अवगत कराना है।
इसका लक्ष्य समाज में एकता, जागरूकता और आपसी भाईचारे का संदेश देना भी है। इस मौके पर घनश्याम विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, कृष्णकांत विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, शशि कांत, नंदलाल, साधु शरण, राम आशरे, अजय, गुलाब, संतोष, कन्हैया विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, पवन और सुनील विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त और समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed