{"_id":"58028f154f1c1bc67b291819","slug":"worker-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। चौराहे के समीप मिर्जापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक से केला उतारते समय मिर्जापुर जा रही टाटा मैजिक ने बचानू चौहान (47) को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर औराई-मिर्जापुर रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष औराई सत्येंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
औराई निवासी बचानू मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात 11 बजे वज औराई -मिर्जापुर रोड पर खड़े ट्रक से केला उतार रहा था। इस दौरान औराई की ओर से मिर्जापुर जा रही टाटा मैजिक ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इससे ट्रक और मैजिक के बीच में पड़े बचानू चपेट में आने से मौत हो गई। मैजिक और ट्रक के बीच में बचानू चिपक गया था। रात में मैजिक के भिड़ने की आवाज सुनकर आस-पास के अलावा गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह मैजिक को पीछे कर बचानू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नाराज लोगों ने औराई-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर लगते ही औराई थाने की पुलिस पहुंच गई। एसओ के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मैजिक और उसके चालक को कब्जे में लेकर थाने उठा लाई। बचानू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन