फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Work on a 350-meter underground drain and CC road will be carried out at a cost of 45 lakh

Bhadohi News: 45 लाख से 350 मीटर अंडरग्राउंउ नाली व सीसी रोड का होगा काम

Thu, 16 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Work on a 350-meter underground drain and CC road will be carried out at a cost of 45 lakh
नईबाजार। नगर में जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ सड़कों की हालत सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। नगर पंचायत 15वें वित्त की धनराशि से दो वार्ड को जोड़ने वाली 350 मीटर सीसी रोड व अंडरग्राउंड नाला का निर्माण कराएगी। करीब 45 लाख की लागत से वार्ड नंबर दो शहीद नगर से वार्ड नंबर आठ शिवाजी नगर तक नाली व सीसी रोड का काम धनराशि आवंटन के बाद शुरू होगा।नई बाजार नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। नगर के कई वार्ड में जलनिकासी और इंटरलाकिंग की समस्या है। खासकर वार्ड तीन, चार, दो, सात और नौ जैसे वार्डों में गंभीर समस्या देखने को मिलती है। नगर की आबादी करीब 20 से 25 हजार के आसपास है।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठकों में मिले प्रस्तावों के आधार पर नगर पंचायत में कार्य कराया जाता है। वार्ड दो से वार्ड आठ के बीच क्षतिग्रस्त नाली व इंटरलाॅकिंग को लेकर काफी समय से समस्या चली आ रही थी। जिसको लेकर मिली शिकायत के बाद बीते दिनों प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। नगर में वार्ड नंबर दो शहीद नगर से वार्ड नंबर आठ शिवाजी नगर तक नाली व सीसी रोड का काम 15वें वित्त की धनराशि से कराया जाएगा। दोनों कार्यों पर नगर पंचायत 45 लाख रुपये खर्च करेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सोनकर ने बताया कि नगर में मिले प्रस्तावों को प्रमुखता पर रखकर अलग-अलग मद से काम कराया जाता है। 15वें वित्त से 350 मीटर सीसी रोड व अंडरग्राउंड नाली बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed