फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boiler truck enters no-entry zone student returning from school run over and killed in bhadohi Accident

नो-एंट्री के में घुसा बॉयलर ट्रक: स्कूल से लौट रहे कक्षा दो के छात्र को रौंदा, मौत; पटरी के किनारे था मासूम

Wed, 30 Sep 2026 07:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 30 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

भदोही में स्कूल से घर लौट रहे कक्षा दो के छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब छात्र सड़क की पटरी के किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
Boiler truck enters no-entry zone student returning from school run over and killed in bhadohi Accident
बिलख रही महिलाओं से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर के मिर्जापुर रोड पर बुधवार की दोपहर बॉयलर ट्रक की चपेट में आकर कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई। छात्र सर्वोदय शिशु मंदिर के कक्षा दो में पढ़ाई करता था। छात्र स्कूल के पैदल ही घर लौट रहा था। इस बीच ट्रक ने उसे कुचलच दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन




गोपीगंज नगर के वार्ड नंबर 18 निवासी विजय मोदनवाल का आठ वर्षीय पुत्र विवान सर्वोदय शिशु मंदिर, गोपीगंज में कक्षा दो का छात्र था। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय वह मिर्जापुर रोड पर पटरी के किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार एक बॉयलर ट्रक ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया और इसके बाद भागने के चक्कर में उसे सीने के ऊपर चढ़ गया। 

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक नही रोका। जिसका पीछा कर लोगो ने ट्रक पकड़ा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गोपीगंज कोतवाली पहुंच गए और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

हादसे की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और जिला प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि विवान दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन

नो-एंट्री के बावजूद नगर में कैसे पहुंचा बॉयलर ट्रक?
हादसे के बाद नगर में नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोपीगंज नगर में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री रहती है। इसके बावजूद बॉयलर ट्रक मिर्जापुर तिराहे से होकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर नो-एंट्री के समय यह ट्रक नगर के भीतर कैसे पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ट्रक नो-एंट्री के दौरान नगर में कैसे दाखिल हुआ और हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी है।

बच्चे के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। नो इंट्री के बाद भी वाहन चालक कैसे शहर में प्रवेश किया। इसको लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। - सच्चिदानंद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, गोपीगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed