फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women unsafe in BJP government: Lilavati Kushwaha

भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित: लीलावती कुशवाहा

Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women unsafe in BJP government: Lilavati Kushwaha
सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। आए दिन उत्पीड़न से जुड़ी घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश के विकास और महिलाओं के सम्मान के लिए प्रदेश सपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने दावा किया 2022 में होने वाले चुनाव प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को अछवर गांव में महिला कार्यकर्ता जागरूकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन जरीना उस्मानी ने महिलाओं को संगठित होकर जवाब देने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को मुखिया बनाने, छात्राओं के हित में लैपटाप योजना, विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धि रही है, जबकि महिलाओं का सम्मान न कर केंद्र और प्रदेश की सरकारें उत्पीड़न, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध को उपलब्धि मान रही हैं। ऐसी सरकारों को न किसानों से मतलब है और न ही बेरोजगारों से। महंगाई से गरीबों, मजदूरों की रसोई कब जलती है, कब बुझती है, किसी को कोई लेना-देना नहीं है। किसान अपने हक-अधिकार के लिए परेशान हैं तो बेरोजगार रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पूर्व विधायक मधुबाला पासी, सपा नेता अंजनी सरोज, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरिता बिंद ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विकास यादव, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, अनिल सिंह, प्रदीप वियोगी, कुसुम प्रजापति, रामयज्ञ पाल, सुमन यादव, रेनू बाला, सुनीता यादव, कमला मौर्य, अरुण मौर्य, डॉ.नीलम मिश्रा, श्यामला सरोज, रीना सोनकर, सरिता गौड़, श्याम कुमारी मौर्य, रीता वियोगी, हृदय नारायण प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed