फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women fasted for happiness and prosperity

सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा तीज व्रत

Fri, 21 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Women fasted for happiness and prosperity
गोपीगंज। त्याग, तपस्या और निष्ठा का पर्व हरितालिका तीज नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से मनाई गई। व्रती महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना, सुख-समृद्धि के लिए शिवालयों में विधिविधान पूर्वक देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती का पूजन-अर्चन किया। गोपीगंज नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी मंदिर, बाबा बड़े शिव धाम गोपेश्वरनाथ, सिद्धेश्वरनाथ, कबूतर नाथ समेत अन्य मंदिरों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

व्रत का पारण शनिवार की सुबह किया जाएगा। विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य कामना के लिए तो कुंआरी कन्याएं अच्छे वर की कामना के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखते हैं जिस त्याग तपस्या और निष्ठा के साथ सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं वह बड़ा ही कठिन है। इसमें फलाहार तो दूर निष्ठावान महिलाएं जल तक ग्रहण नहीं करतीं। इसे सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का रक्षक भी कहा जाता है। शुक्रवार को स्नान ध्यान के बाद संकल्प लेकर महिलाओं ने व्रत धारण किया। व्रत रखकर पति की दीर्घायु कामना के लिए पूजन सामग्री एकत्र किया सायंकाल व्रती महिलाओं का समूह पूजन-अर्चन के लिए समीप स्थित शिव मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन कर माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित हुआ।
विज्ञापन

रात में जागरण कर तीन पहर की आरती भी महिलाओं ने की।। शिल्पा मिश्रा, आरती पांडेय, उमरावती देवी, आरती देवी, रेखा देवी, सोनी देवी, आरती केशरवानी, सरस्वती देवी, उषा देवी, दीपा मोदनवाल, सरिता देवी समेत काफी संख्या में महिलाओं ने पूजा की सामग्री थाल में सजाकर मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed