{"_id":"6a6bb2aedff03b4b2b0900fc","slug":"woman-writhed-in-agony-on-a-stretcher-at-the-hospital-for-45-minutes-bhadohi-news-c-192-1-svns1035-158438-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अस्पताल में 45 मिनट तक स्ट्रेचर पर तड़पती रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अस्पताल में 45 मिनट तक स्ट्रेचर पर तड़पती रही महिला
विज्ञापन
राजगढ़ अस्पताल में स्ट्रेचर पर तड़पता महिला । स्रोत- सोशल मीडिया
क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास बुधवार की की रात सड़क हादसे में घायल हुई महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में इलाज के लिए ले जाया गया जहां इमरजेंसी ड्यूटी से चिकित्सक नहीं थे। केवल फार्मासिस्ट व वार्डबॉय अस्पताल में मौजूद थे।
जो पहले से भर्ती दो घायल युवकों का इलाज कर रहे थे। चिकित्सक के न होने से इलाज के अभाव में लगभग 45 मिनट तक घायल महिला स्ट्रेचर पर तड़पती रही। तीमारदारों के आक्रोश जताने पर फार्मासिस्ट ने दूसरे चिकित्सक को बुलाया। तब जाकर महिला का इलाज शुरू हुआ। महिला की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर के दिया गया।
थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास बुधवार की रात नौ बजे सड़क पार कर रही धनसिरिया गांव की उषा देवी (42) को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के अधीक्षक डॉक्टर संतलाल ने बताया कि पहले से घायल हुए दो युवकों का फार्मासिस्ट व वार्डबॉय इलाज कर रहे थे। तभी एक घायल महिला को भी भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर चिकित्सक को भेजकर महिला का इलाज कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के न होने के मामले में जांच कराकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद